झांसी। कोरोना का डर घर घर में पहुंच गया है। जरा सी खांसी जुकाम होने पर लोग अस्पताल दौड़ रहे हैं। नर्सिंग होम में तो इस समय भीड़ है ही जिला अस्पताल की ओपीडी भी 2000 के पार पहुंच गई है। अब लोग एक दूसरे से हाथ मिलाने से बच रहे हैं। भीड़ में जाने से भी कतरा रहे हैं। डाक्टर भी सलाह दे रहे हैं कि इस समय हाथ मिलाने के स्थान पर नमस्कार करें तो बेहतर है। हाथ मिलाने से भी वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 2000 के पार पहुंच गई। सबसे ज्यादा खांसी-जुकाम के मरीज थे। चिकित्सकों का कहना है कि सामान्य खांसी-जुकाम वाले लोग भी दवाई लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे साफ है कि लोगों में घबराहट है। अस्पताल आने वाले लोगों को समझाया भी कि वह घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें। अभी झांसी और आसपास के जिलों में कोरोना का कहीं कोई केस नहीं मिला है।
हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिखे अधिकारी
झांसी। चाहें कलक्ट्रेट हो या फिर विकास भवन। बिजली दफ्तर हो या फिर दूसरे सरकारी महकमे। आज अधिकारी हाथ मिलाने के स्