फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पच्चीस कोल्ड चेन सेंटरों पर रखी जाएगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
corona vaccine storage in 25 cold storage
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। वैक्सीन को जिले के सभी पच्चीस कोल्ड चेन सेंटरों पर रखा जाएगा। इसके लिए न्यूनतम 2 व अधिकतम 8 डिग्री सेल्सियस का तापमान अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वैक्सीन को चार चरणों में लगाया जाएगा। शुरूआती दौर में सरकारी व निजी स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। विभाग द्वारा सभी का कर्मचारियों को डाटा कोविन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। वैक्सीन को रखने की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। विभाग द्वारा जिले के पच्चीस कोल्ड चेन सेंटरों पर वैक्सीन को रखा जाएगा। कोरोना वैक्सीन के लिए सेंटरों पर न्यूनतम दो और अधिकतम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान रखना अनिवार्य होगा। इस संबंध में सीएमओ डॉ. जीके निगम ने बताया कि जिले के सभी कोल्ड चेन सेंटरों पर वैक्सीन रखने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें