झांसी। जिले में सरकारी और प्राइवेट चिकित्सकों के विशेषज्ञ पैनल का गठन किया गया है। ये पैनल कोरोना महामारी के प्रभावी नियंत्रण, सरकारी और निजी अस्पतालों में आईसीयू व ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था, एंबुलेंस सेवा के सुचारु संचालन, ऑक्सीजन व जीवन रक्षक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का काम करेगा।
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि पैनल में सरकारी चिकित्सक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. एनएस सेंगर, एसीएमओ डा. एनके जैन, मेडिकल कॉलेज के कोविड के नोडल अधिकारी डा. अंशुल जैन, डा. जितेंद्र सिंह यादव, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. रामबाबू तथा सहायक आचार्य डा. जकी सिद्दीकी को शामिल किया गया है। पैनल में प्राइवेट चिकित्सक डा. प्रवीण जैन, डा. संजय त्रिपाठी, डा. श्वेतांक शर्मा, डा. शुभदीप, डा. मोना, डा. आभा, डा. विमल शुक्ला व डा. महेंद्र भुसारी को शामिल किा गया है। पैनल में शामिल चिकित्सक अपनी विषय विशेषज्ञता में शामिल समझ को आपस में साझा करेंगे। इसके जरिये इस महामारी को नियंत्रित किया जाएगा।