फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध महिला की हुई डिलीवरी, रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
corona suspect
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार देर रात कोरोना संदिग्ध महिला की डिलीवरी हुई। महिला के लिए अलग लेबर रूम बनाया गया। डिलीवरी के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, बाद में रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रसव पीड़ा होने पर जालौन की महिला को भर्ती कराया गया था। महिला का कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके बाद उसे जांच के लिए नेफ्रोलॉजी विभाग में बनी कोविड लैब में भेज दिया गया। महिला का प्रसव कराने के लिए अलग लेबर रूम बनाया गया। इसके बाद उसकी डिलीवरी कराई गई। यहां से उसे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बाद में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
कर्मचारी से तलब किया स्पष्टीकरण
मेडिकल कॉलेज में पिछले दिनों हुई नवजात बच्ची की मौत को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर डॉक्टरों की गलती बताकर पोस्ट करने के मामले में टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि बच्ची की मौत होने के पीछे किसी प्रकार की लापरवाही नहीं है। कॉलेज की छवि खराब करने के लिए ऐसी पोस्ट डाली गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें