फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के 450 बच्चों को लाईं 17 बसें

विज्ञापन
कोटा से छात्र छात्राओं के झांसी लेकर आई बसों की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
झांसी। कोटा में मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे असम के लगभग 450 छात्र-छात्राओं को निजी बसें लेकर आईं। यहां उनकी स्क्रीनिंग की गई। साथ ही खाने के पैकेट, पानी की बोतल और बिस्कुट भी दिए गए। यह सभी लॉकडाउन हो जाने के कारण वहां के हॉस्टलों में फंसकर रह गए थे।
विज्ञापन

कोरोन वायरस की वजह से कोटा के हॉस्टलों में रह रहे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं अपने-अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर रोडवेज की बसें कई छात्र-छात्राओं को लौटकर आ चुकी हैं। शुक्रवार को असम के लगभग 450 विद्यार्थियों को लेकर 17 बसें झांसी आईं। ये सभी बसें कोटा के एक निजी कंपनी की थीं। बताया गया कि राजस्थान सरकार ही इन बसों से विद्यार्थियों को अपने-अपने घर भेज रही है। झांसी लौटने पर झांसी-शिवपुरी बाईपास तिराहा के पास छात्रों की स्क्रीनिंग की गई। विद्यार्थियों को खानपान का सामान भी दिया गया। इसके बाद सभी बसों को कानपुर होते हुए असम के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें