फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में कोरोना ने मचाया कोहराम, 742 मरीज मिले, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी में कोरोना ने कोहराम मचाया। अब तक के सर्वाधिक 742 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत भी हो गई है। अब झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 15,792 पहुंच गया है। एक्टिव केस 4,222 हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को 4,069 सैंपलों की जांच की गई। इसमें ट्रू नेट से 47, आरटीपीसीआर मशीन से 1,176 और एंटीजन किट से 2,846 नमूने जांचे गए। सैंपलों की जांच में जिलाधिकारी आवास में छह वर्षीय बच्ची और एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा अस्थायी जेल के चार कैदी, पॉलिटेक्निक कैंपस का स्टाफ, अयोध्यापुरी कॉलोनी ब्लॉक ए और खातीबाबा में एक ही परिवार के चार-चार लोग, आयुर्वेदिक कॉलेज के हॉस्टल के अलावा मिशन कंपाउंड, लक्ष्मणगंज, नारायण बाग, रानीपुर, सदर बाजार, पुलिया नंबर नौ, तालपुरा, रेलवे कॉलोनी, आवास विकास, दतिया गेट बाहर, सैंयर गेट अंदर, गोंदू कंपाउंड, खातीबाबा, पन्नालाल कंपाउंड, खुशीपुरा, स्टेशन मार्ग, कुरैचा, अलीगोल खिड़की, समथर, रक्सा, साईं विकार कॉलोनी, ओम शांति ग्रीन, पीएसी राजगढ़, बरुआसागर, नारंग कॉलोनी, कोछाभांवर आदि क्षेत्रों में मरीज मिले हैं।
इनके अलावा सदर बाजार निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। सिद्धेश्वर नगर निवासी 76 साल की वृद्धा और मसीहागंज के रहने वाले 89 साल के वृद्ध की भी कोरोना से ेजान चली गई। अब झांसी में मरने वालों की संख्या 181 हो गई है। जबकि, रिकवरी रेट घटकर 72.11 प्रतिशत हो गया है। 76 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। 73 मरीजों की होम आइसोलेशन की समय सीमा पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें