गरौठा। कैंसर पीड़ित महिला के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आने से कस्बे के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। परिवार के तेरह लोग जांच रिपोर्ट में निगेटिव पाए गए हैं। जबकि कैंसर पीड़ित महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। परिवार के तेरह सदस्यों को प्रशासन ने होम क्वारंटीन कर दिया है। कस्बा के द्वारिकापुरी में पिछले रविवार को कैंसर से पीड़ित महिला की आर्मी हॉस्पिटल झांसी में जांच के दौरान रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिससे कस्बे में हड़कंप मच गया था।
प्रशासन ने यह वायरस कस्बा के लोगों पर असर न कर सके। इसके लिए परिवार के महिला सहित 14 लोगो को झांसी ले जाया गया था। जिसमें कैंसर से पीड़ित महिला को मेडिकल में भर्ती किया गया था। जबकि महिला के पति संतोष कुमार, वसंत कुमार, मनीष, सतीश एवं परिवार के तेरह सदस्य की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। प्रशासन ने पैरामेडिकल झांसी में क्वारंटीन किए गए परिवार के 13 सदस्यों को शुक्रवार को वापिस गरौठा भेज दिया है।