झांसी। सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले युवक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के 40 घंटे बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हो सका। दो दिन पहले डबरा में हुए सड़क हादसे में घायल हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।
रविवार को डबरा के हरीपुर निवासी नंदकिशोर बाथम (30) अपने साथी पवन व गौरव के साथ बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में गोराघाट जाने को निकले थे। सिंध पुल के पास कार की टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां उपचार के दौरान नंदकिशोर ने दम तोड़ दिया था। रविवार रात में ही सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार सुबह मृतक की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर भेजा था। जहां जांच रिपोर्ट देरी से आने के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। देर शाम रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कागजी कार्रवाई होने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।