फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में जुलाई में बढ़े 11 गुना से अधिक कोरोना मरीज, तीन गुना मौतें

Sun, 02 Aug 2020 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जुलाई में झांसी पर कोरोना वायरस का जबरदस्त कहर टूटा। आंकड़ों से स्पष्ट है कि पिछले महीने कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े ग्यारह गुना और मौतों में तीन गुना इजाफा हुआ है। यही नहीं, संक्रमितों की संख्या के मामले में झांसी ने आगरा, बनारस जैसे कई महानगरों को पिछाड़ दिया है।

विज्ञापन


झांसी में कोरोना वायरस काफी देर से आया। कोरोना की पहली मरीज 27 अप्रैल को मिली थी। इसके बाद पॉजिटिव केसों की संख्या मई तक 42 पहुंच गई। जून में केसों में और इजाफा हुआ।

संक्रमितों का आंकड़ा 193 और मरने वालों की संख्या 18 पहुंच गई। जुलाई की शुरुआत होते ही झांसी में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ने लगे। एक महीने में संक्रमितों का आंकड़ा 2219 और मरने वालों 53 पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पिछले 31 दिनों में कोरोना संक्रमितों में साढ़े ग्यारह गुना और महामारी से होने वाली मौतों में तीन गुना इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें