फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में पीक पर पहुंचेगा कोरोना वायरस

विज्ञापन
corona peak in july
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस जुलाई में पीक पर पहुंचेगा। मई के बाद ही जून में अब तक कोरोना के साढ़े तीन गुने से अधिक मरीज हो चुके हैं। जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उससे लगता है कि अगले महीने तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 400 के करीब पहुंच सकता है।
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलने के बाद से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ हैं। इसका बड़ा कारण बाहर से आए प्रवासी श्रमिक, विभिन्न राज्यों से लौटे लोग और बाजार खुलने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना है। मई के अंत तक झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 थी लेकिन एक जून से अब तक झांसी में कोरोना वायरस के 93 नए मामले सामने आ चुके हैं। जबकि, नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। अहम बात ये है कि नए-नए इलाकों से कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी जुलाई में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा होने की बात कही है। झांसी में मरीजों की बढ़ती तादाद से डब्लूएचओ का पूर्वानुमान सही भी लगने लगा है। झांसी के वरिष्ठ डॉक्टरों ने बताया कि एक कोरोना मरीज औसतन तीन लोगों को संक्रमित कर सकता है। इस हिसाब से अनुमान लगाएं तो झांसी में जुलाई में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 400 पहुंच सकता है।
विज्ञापन

जून में यूं बढ़ा कोरोना
..........................
तिथि पॉजिटिव मौत
एक जून 5 0
तीन जून 3 0
चार जून 1 1
पांच जून 1 0
छह जून 4 0
सात जून 3 0
आठ जून 9 1
नौ जून 1 1
10 जून 4 1
11 जून 2 0
12 जून 5 0
13 जून 1 0
14 जून 1 0
15 जून 2 0
16 जून 2 0
17 जून 4 0
18 जून 3 0
19 जून 4 0
20 जून 1 2
21 जून 5 0
22 जून 5 0
23 जून 2 1
24 जून 14 0
25 जून 4 0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें