फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना काल में ड्यूटी के दौरान पीआरडी के 20 जवान हुए संक्रमित, दो की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ड्यूटी के दौरान प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के बीस जवानों में कोरोना महामारी का संक्रमण पाया गया है। जबकि, संक्रमण के आक्रमण से एक महिला और एक पुरुष जवान की मौत हुई है। हालांकि विभाग के पास संक्रमित जवानों का कोई भी लिखित आंकड़ा नही है।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रांतीय रक्षक दल विभाग में 818 जवान हैं। जिनमें से 18 महिलाएं हैं। इन जवानों की ड्यूटी यातायात विभाग, थाने, कृषि कॉलेज, कैंट व सरकारी कार्यालयों में लगाई गई है। ड्यूटी के एवज में जवानों को प्रतिदिन के हिसाब से 375 रुपए मानदेय दिया जाता है। कोरोना की दूसरी लहर ने शहर भर में जमकर कहर बरपाया है। संक्रमण के हमले से संक्रमितों के साथ ही मौतों में भी लगातार इजाफा हुआ है। संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने के लिए कोरोना कर्फ्यू को लागू किया गया है। कर्फ्यू के दौरान लोगों के दौरान शहर भर के प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी के साथ ही लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगाई है। लेकिन इस पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगातार जारी रही। ड्यूटी के दौरान ही पीआरडी के लगभग बीस जवान इस महामारी की चपेट में आ गए थे जिसमें से दो की मौत हो चुकी है।
ड्यूटी के दौरान एक महिला व एक पुरुष जवान की कोरोना संक्रमण की मौत हुई है। संक्रमण से हुई मौतों का ब्योरा मुख्यालय द्वारा मांगा गया है। विभागीय स्तर पर जवानों के परिजनों की अर्थिक मदद अवश्य होगी।
विज्ञापन

वेद प्रकाश चतुर्वेदी, कमांडेंट पीआरडी
कोरोना काल के दौरान ड्यूटी के दौरान ही एक महिला और एक पुरुष जवान की मौत हो गई है। कोरोना काल में लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। धूप में खड़े रहकर ही ड्यूटी निभा रहे हैं।
पुष्पा, पीआरडी जवान
संक्रमण के पीक समय से लेकर अब तक लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। परिजनों को अधिक चिंता रहती है। घर के बड़ों द्वारा ड्यूटी के दौरान सावधानियां बरतने के हिदायत दी गई है।
मुलायम सिंह, पीआरडी जवान
जिले भर में पीआडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी के दौरान सभी जवान नियमित समय से ड्यूटी को अंजाम देने में लगे हुए है। किसी भी जवान की कोई भी शिकायत प्राप्त नही हुई है।
रवि कुमार दुबे, सुपरवाइजर, कैंट बोर्ड
यातायात विभाग के साथ मिलकर ड्यूटी को अंजाम दे रहे है। ड्यूटी के दौरान दिन भर धूप में खड़े रहना पड़ता है। संक्रमण के भय के बीच बड़ी ही सावधानी से नौकरी को अंजाम दे रहे हैं।
रामबाबू, पीआडी जवान
संक्रमण के भय के कारण ड्यूटी समाप्त कर जब घर जाते हैं तो परिवार के किसी भी सदस्य के सीधे संपर्क में नही आते हैं। घर के बाहर ही नहा घोकर घर में प्रवेश करते हैं।
चिराग राजपूत, पीआरडी जवान
जब से पीआरडी के दो जवानों की कोरोना से मौत हुई है तब से हर रोज संक्रमण का भय सताने लगा है। लेकिन ड्यूटी को पूरी इमानदारी से निभाने में लगे हुए हैं।
धीरज कुमार, पीआरडी जवान
कोरोना की पहली लहर में भी जवानों ने मुस्तैदी के साथ ड्यूटी को अंजाम दिया था। जबकि तीसरी लहर काफी भयावह है लेकिन कोई भी जवान ड्यूटी से पीछे नही हटा है।
विज्ञापन

अवध बिहारी, पीआरडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें