फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने पर नर्सिंगहोम का लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
कोरोना मरीज के इलाज में लापरवाही पर निजी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
कोरोना मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने पर नर्सिंगहोम का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन

झांसी। कोरोना मरीज के इलाज में लापरवाही उजागर होने पर मेडिकल कॉलेज गेट नंबर तीन के सामने स्थित केयर एंड क्योर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।नर्सिंगहोम संचालक को तत्काल अस्पताल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

इस अस्पताल में 22 दिसंबर को एक मरीज भर्ती किया गया था। अस्पताल से पांच दिन बाद 27 दिसंबर को मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत भी हो गई थी। इस मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया गया था। समिति ने पाया कि अस्पताल द्वारा कोविड से संबंधित मरीज का बिना स्वीकृति लिए ही उपचार किया, जो कि महामारी अधिनियम 1897 का उल्लंघन है। मरीज को जो उपचार दिया गया वह भी कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार नहीं था। इस पर सीएमओ ने अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें