फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के तीन मरीज पूरी तरह स्वस्थ, एक को हल्की खांसी

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना वायरस के तीन मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। जबकि, एक को हल्की खांसी है। किसी भी कोरोना मरीज को वेंटिलेटर पर भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। बताया गया कि मरीजों के जल्द ही दूसरा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

झांसी में सोमवार को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। ओरछा गेट अंदर निवासी 59 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। महिला के परिजनों की जांच कराई गई तो बुधवार को बेटा और जेठ भी कोरोना संक्रमित निकल आया। बृहस्पतिवार को 55 वर्षीय एक और महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। हालांकि, चारों ही मरीज में कोरोना वायरस के आम लक्षण प्रतीत नहीं हुई।
सिर्फ 59 वर्षीय महिला में हल्की खांसी और सांस लेने की तकलीफ थी। उसे भूख भी बहुत कम लग रही थी। इसके बाद उसे ऑक्सीजन लगा दी गई। हालांकि, अब महिला की सेहत में काफी सुधार हो गया है। वह तीन बार खाना खा रही है। अब सिर्फ हल्की खांसी आ रही है। हालांकि, अन्य तीनों मरीजों को किसी तरह की समस्या नहीं है। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब तक किसी को भी वेंटिलेटर पर भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। इन मरीजों के दूसरा सैंपल भी जल्द लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें