फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे-मोटे काम कर जीवन यापन करते हैं कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
झांसी। महानगर में पाए गए कोरोना के मरीज छोटे-मोटे काम कर जीवन यापन करने वाले हैं। कोरोना की पुष्टि होने से पूर्व ये किन-किन के संपर्क में आ चुके हैं, इसकी तेजी से पड़ताल की जा रही है, ताकि उनकी भी जांच की जा सके।
विज्ञापन

झांसी में कोरोना का पहला संक्रमण ओरछा गेट बाहर निवासी 59 वर्षीय महिला में पाया गया था। इस महिला के पति की गोविंद चौराहे से मिनर्वा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक छोटी सी पान की दुकान है। इसी दुकान के जरिये परिवार का जीवन यापन होता है। जबकि, उसका कोरोना संक्रमित पुत्र व जेठ छोटे - मोटे काम कर जीवन यापन करते हैं। उनका कोई स्थायी काम नहीं है। इसी प्रकार बृहस्पतिवार को जिस महिला में कोरोना का संक्रमण पाया गया है, उसका पति गुब्बारे बेचने का काम करता है। जबकि, दोनों महिलाएं घर - गृहस्थी ही संभालती हैं।
कोरोना के संक्रमण की पुष्टि होने से पहले ये सभी किन लोगों के संपर्क में आए, इसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ना बेहद जरूरी होता है। कुछ लोगों के नाम सामने आए भी हैं, जिनकी जांच कर उन्हें एकांतवास में रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें