फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों को पचास लाख मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों को पचास लाख का मुआवजा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने विभागवार ऐसे कर्मचारियों के मुआवजा प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने का निर्देश दिया है। कोरोना की रफ्तार कम करने को सभी सीएचसी, पीएचसी के साथ प्राइवेट नर्सिंग होम में वैक्सीनेशन कराने के निर्देश। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव एवं बरुआसागर में पीएसए के माध्यम से जल्द ही ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाने सभी तैयारियां पूर्ण।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में शनिवार को आईसीसीसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा प्राइवेट नर्सिंग होम पर निगरानी को मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उन्होंने लगभग दो दर्जन प्राइवेट नर्सिंगहोम के क्षमता के अनुसार कम मरीज भर्ती किए जाने पर नाराजगी जताते हुए मजिस्ट्रेटों को मरीज भर्ती कराए जाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। ऐसे अस्पताल जहां दस से कम मरीज भर्ती एवं बेड खाली हैं वहां ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति रोकने को कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव, बरुआसागर, कैंट हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज वार्ड नंबर 10, बीएचईएल हॉस्पिटल, रानीपुर, पैरामेडिकल कॉलेज, गरौठा तथा वीरांगना होटल में भी कम मरीज भर्ती हैं। उन्होंने होम आइसोलेशन की निगरानी में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मरीजों से लगातार बात करने को कहा। बैठक में सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश राय, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, प्रधानाचार्य डा. एनएस सेंगर समेत अन्य उपस्थित थे।
पीएचसी बड़ागांव, बरुआसागर में लगेगा ऑक्सीजन गैस प्लांट
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा पीएचसी बड़ागांव एवं बरूआसागर में ऑक्सीजन गैस प्लांट लगेगा। वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी 56 सरकारी साइड सहित प्राइवेट नर्सिंग होम को वैक्सीन उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने जनपद के सभी सरकारी अस्पताल में वैक्सीनेशन शत प्रतिशत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें