फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 860 मरीज मिले, 16 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी और ललितपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को दोनों जिलों में 860 नए मरीज सामने आए, जबकि 16 संक्रमितों की मौत हुई।
विज्ञापन

शनिवार को झांसी में कोरोना के 4,224 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 678 में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। 13 संक्रमितों की मौत भी हुई है। जबकि, 860 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इससे जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 77.81 प्रतिशत पर पहुंच गया है। विदित हो कि झांसी में अब तक कोरोना के 33,150 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 25,796 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान सक्रिय संक्रमित 6,977 हैं। अब तक 377 की इस महामारी की चपेट में आने से जान भी जा चुकी है। वहीं, ललितपुर जनपद में कोरोना के 182 नए मरीज सामने आए और तीन संक्रमितों की मौत हुई। ललितपुर में 282 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया। ललितपुर का रिकवरी रेट बढ़कर 79.32 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें