फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में कोरोना के 102 नए मरीज मिले, एक की मौत

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या ने एक हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। शनिवार को 102 नए मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1094 पर पहुंच गई है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार एक मौत भी हुई है। इससे अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

झांसी में कोरोना वायरस के संक्रमण का कहर लगातार जारी है। नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके अलावा मरीजों की मौत का क्रम भी जारी है। शनिवार को 102 नए मरीज सामने आए। इनमें से ज्यादातर मरीज पुराने शहर के इलाकों के रहे। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1094 पर पहुंच गई है। इसके अलावा कोरोना वायरस से संक्रमित बड़ा बाजार से सटे वासुदेव मुहल्ले की 80 वर्षीय महिला की मौत भी हुई है। तकरीबन एक महीने पहले मृतक महिला की बहू की भी कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हुई थी।
कुल एक्टिव केस 696 बने हुए हैं। वहीं, मरीजों के कोरोना महामारी की जकड़न से आजाद होने का सिलसिला भी लगातार बना हुआ है। स्वस्थ होने पर शनिवार को 42 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जबकि, अब तक 353 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें