फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस के सामने जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार सुबह कोतवाली इलाके मेें कब्जे को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद के बीच दोनों तरफ से मारपीट हुई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस के सामने एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जमकर पीटा। इसके बाद अतिरिक्त फोर्स ने पहुुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही, मारपीट के मामले का वीडियो देखकर हंगामा करने वालों को भी पुलिस चिह्नित करने में जुट गई।
विज्ञापन

अलीगोल मोहल्ले में एक धार्मिक स्थल के पास जमीन का मामला लंबे समय से चलता आ रहा है। दो पक्ष के लोग अपनी-अपनी जमीन बताने का दावा करते हैं, लेकिन विवाद सुलझ नहीं पा रहा। शनिवार को भी विवाद ने मारपीट का रूप धारण कर लिया। बताया गया है कि एक पक्ष निर्माण करना चाहता था। यह बात दूसरे पक्ष को नागवार गुजरी। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह विवाद होने लगा। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट हो गई। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर मामला शांत कराया। अभी पुलिस बातचीत कर रही थी, तभी एक पक्ष के लोगाें ने पुलिस के सामने ही मारपीट शुरू कर दी। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने किसी तरह और फोर्स बुलाकर स्थिति संभाली। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मारपीट करने वालाें को चिह्नित करने में जुट गई। साथ ही मारपीट का वीडियो भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें