फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा: नगर निगम ने डेढ़ महीने में बनाए 1015 मृत्यु प्रमाण पत्र

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
झांसी। महानगर में कोरोना संक्रमण के चलते भले ही 501 मौतें हुई हों, लेकिन संक्रमण की दूसरी लहर में महानगर में बड़ी संख्या में लोगों को महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया। नगर निगम ने बीते डेढ़ महीने में 1015 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए हैं। हालात यह हैं कि अप्रैल के मुकाबले मई के 20 दिनों में ही तीन गुना अधिक प्रमाण पत्र बने हैं। वहीं करीब तीन सौ आवेदन लंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के साथ मौतों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। महानगर में संक्रमण के चलते रोज 8-10 मौतें हो रही हैं। अप्रैल में यह आंकड़ा 20 तक पहुंच गया था। इसके साथ ही नगर निगम से बीते डेढ़ महीने में जारी हुए मृत्यु प्रमाण पत्रों का आंकड़ा भी डराने वाला है। नगर निगम ने एक अप्रैल से 19 मई तक 1015 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए हैं। इनमें अप्रैल में 260 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। जबकि शेष 755 प्रमाण पत्र मई के 19 दिनों में बनाए गए हैं। इसके साथ ही करीब 300 आवेदन अभी भी लंबित हैं। नगर निगम के रिकार्ड के मुताबिक महानगर में मार्च में 339 मृत्यु प्रमाण पत्र ही जारी किए गए थे। मौजूदा समय में नगर निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए भीड़ उमड़ रही है। इसे लेकर नगर आयुक्त ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आनलाइन आ रहे आवेदनों का सत्यापन जल्द से जल्द करने के निर्देश जारी किए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कु मार ने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आए आवेदनों का सत्यापन जल्द से जल्द कराया जा रहा है। ताकि लोगों को समय सीमा के अंदर प्रमाण पत्र दिए जा सकें।
-------------
पिछले साल तीन महीने में बने महज 677 प्रमाण पत्र
महानगर में बढ़ती मौतों की संख्या से हालात बिगड़ रहे हैं। नगर निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल मार्च तक 526 प्रमाण पत्र बनाए गए थे। इसके बाद लॉकडाउन लगा दिया गया था। जून में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने पर अप्रैल, मई और जून में 677 प्रमाण पत्र जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें