फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनने पर सिपाही व होमगार्ड ने व्यापारी के पुऋ को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर ध्ररने पर बैठे व्यापारी
विज्ञापन
झांसी। बुधवार शाम चेकिंग के दौरान व्यापारी नेता के पुत्र और सिपाहियों का विवाद हो गया। इस पर सिपाही व एक होमगार्ड ने व्यापारी के पुत्र की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए व्यापारी थाने पहुुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत मनु विहार कॉलोनी निवासी व्यापारी नेता मनमोहन गेड़ा का पुत्र सूयांश गेड़ा बुधवार शाम करीब सात बजे जिम जाने के लिए घर से निकला। इलाइट चौराहा पहुंचते ही चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। मास्क न पहनने की बात को लेकर विवाद हो गया। चालान काटने के नाम पर रुपये मांगे। आरोप है कि चालान की रसीद मांगने पर एक सिपाही ने चाटा मार दिया। विरोध करने पर एक होमगार्ड ने डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट की जानकारी मिलते ही व्यापारी एकत्रित होकर नवाबाद थाना पहुंचे। यहां कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ सभी ने नारेबाजी कर दी। दोनों पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारी धरने पर बैठ गए। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने थाने पहुंचकर व्यापारियों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन, व्यापारी मौके पर ही कार्रवाई की मांग के लिए अड़े हुए थे। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें