छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में कॉफी और ब्रेड बटर की ओवररेटिंग की शिकायत की गई। ट्रेन में सात रुपये की कॉफी तीस रुपये में बेची जा रही थी। जांच में शिकायत सही मिली। अब इसकी रिपोर्ट आला अफसरों को दी जाएगी।
रायपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी नंबर 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में किसी यात्री ने रेलवे के ट्वीटर पर ट्वीट कर जानकारी दी थी कि ट्रेन में एक वेंडर ओवर चार्जिंग कर रहे है। इस पर ट्रेन में झांसी में चेकिंग की गई। इसमें पाया गया कि वेंडर अनिल सात रुपये की काफी तीस रुपये में बेच रहा था।
वह काफी पाउच के लिए अलग से पैसे मांग रहा था, जबकि पाउच साथ में आता है। ब्रेड बटर 30 रुपये की है, जबकि ट्रेन में 49 रुपये लिए जा रहे थे। पैंट्री कार मैनेजर के पास रेटलिस्ट नहीं थी। अब इस पर पूरी रिपोर्ट को तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
जांच टीम में कैटरिंग इंस्पेक्टर एके निरंजन, डिप्टी एसएस (कामर्शियल) एसके निरंजन, एसीटीआई उमर खान शामिल रहे।