झांसी। भाजपा कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री मनीष तिवारी की ओर से आयोजित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निशुल्क प्रदर्शन बुधवार को समाप्त हो गए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शो में पवित्र श्रीरामचरितमानस की निशुल्क प्रतियां भेंट की गईं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 27 अक्तूबर को इन निशुल्क प्रदर्शनों की जानकारी प्रकाशित की थी। फिल्म को अभूतपूर्व प्रेम मिला और भारी मांग के चलते सभी शो कुछ ही घंटों में हाउसफुल हो गए। बड़ी संख्या में दर्शक सीमित सीटों एवं सीमित दिनों के कारण फिल्म देखने से वंचित रह गए। मनीष तिवारी ने दर्शकों की लगातार मांग पर प्रदर्शनों की अवधि बढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, आगामी फिल्म ‘रामायण’ के लिए वितरक द्वारा सभी शो की पूर्व निर्धारित बुकिंग होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। अब दर्शकों के लिए मेगा शो की तैयारी की जा रही है। संवाद