फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू में 16 महीने बाद बदले गए पांच विभागों के समन्वयक

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकतर समन्वयक दिसंबर 2022 से नहीं बदले गए थे, तीन साल का होता है कार्यकाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि में 16 महीने बाद पांच विभागाें के समन्वयक बदले गए हैं। इन सभी का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। यदि विभाग में किसी आचार्य की नियुक्ति हो जाती है तो ये व्यवस्था खुद ही समाप्त हो जाएगी।
बीयू में कार्यकाल पूरा होने के बाद भी विभागों में लंबे समय से विभाग समन्वयक नहीं बदले गए थे। इसे लेकर अमर उजाला ने 18 अप्रैल को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद बीयू प्रशासन की नींद टूटी और अब पांच विभागों के समन्वयक बदल दिए गए हैं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक वनस्पति विज्ञान विभाग का समन्वयक डॉ. राजेश कुमार पांडेय को बनाया गया है। इसी तरह, मेजर ध्यानचंद शारीरिक शिक्षा विभाग के समन्वयक डॉ. राजीव बबेले, बायोकेमिस्ट्री विभाग के समन्वयक डॉ. सुमिरन श्रीवास्तव, समाज कार्य विभाग के समन्वयक डॉ. यतींद्र मिश्र बनाए गए हैं। इन चारों विभागों के पूर्व समन्वयकों का कार्यकाल 16 दिसंबर 2022 को पूरा हो चुका है। वहीं, विधि विभाग के समन्वयक की जिम्मेदारी डॉ. प्रशांत मिश्र को दी गई है। विधि विभाग के पूर्व समन्वयक का कार्यकाल 19 नवंबर 2022 को पूरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विभागाध्यक्ष से अग्रसारित प्रार्थनापत्र पर ही होगा विचार
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस के विभागों के कुछ शिक्षक बिना विभागाध्यक्ष के संज्ञान में लाए ही अवकाश आदि का प्रार्थनापत्र उच्च अधिकारियों को भेज दे रहे हैं। इस पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष द्वारा प्रार्थनापत्र अग्रसारित करने पर ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें