फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल चोरी रोकेगा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, छेड़छाड़ करने पर मेसेज पहुंचेगा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रोडवेज की बसों से डीजल चोरी रोकने के लिए प्रशासन ने नई योजना तैयार की है। बसों के डीजल टैंक में खास तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाया गया है। यह पेट्रोल पंप के नोजल व बस की टंकी में लगा हुआ है। डिवाइस मुख्य कंप्यूटर से कंट्रोल रूम पर जोड़ा गया है। डीजल चोरी करते ही तुरंत जानकारी देगा।
विज्ञापन

सड़क परिवहन निगम में डीजल की खपत के लिए रोडवेज बस डिपो में डीजल पंप लगा रखे हैं। झांसी से संचालित होने वालीं 146 बसों में डीजल भरा जाता है। कुछ जिलों में इन पंपों से डीजल चोरी के मामले सामने आने के बाद रोडवेज प्रशासन ने डिवाइस लगाने की फैसला किया था। रोक लगाने के लिए रोडवेज और इंडियन आयल कारपोरेशन ने मिलकर नई डिवाइस तैयार की है, जो डीजल चोरी होने की जानकारी देगा। झांसी की सभी रोडवेज बसों में यह डिवाइस लगा दिया गया है।
कैसे काम करेगा डिवाइस
डिवाइस को नोजल व बस की टंकी में लगाया गया है। टंकी में लगे डिवाइस बस के स्पीडोमीटर से जुड़ा होगा। सिस्टम रोडवेज के कंप्यूटर से जुड़ा होगा। डीजल भरने के लिए पंप पर कोई कर्मचारी नहीं होगा। परिचालक ही पंप के नोजल को टंकी में लगाएगा। नोजल लगते ही कंप्यूटर पर बस नंबर, टंकी में कितना तेल भरा हुआ है, पिछले बार कितना तेल भरा गया था। बस कितने किलोमीटर चली है, जानकारी आ जाएगी। इसके बाद कार्यालय में तैनात कर्मचारी कंप्यूटर में कितना डीजल भरना है फीड करेगा और नोजल स्वत: डीजल भर देगा।
विज्ञापन

रोडवेज व आईओसी ने मिलकर डिवाइस तैयार किया है। यह डिवाइस बसों में लगाया गया है। इससे रोडवेज विभाग को फायदा होगा। साथ ही, डीजल चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

रामलवट, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें