फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की हत्या, फ्लैट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेेकेदार की हत्या, फ्लैट में मिला शव
विज्ञापन

झांसी। फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए पंद्रह लाख रुपये लेकर शनिवार को सुबह घर से निकले राजघाट परियोजना में ठेकेदारी करने वाले एक व्यक्ति की कोतवाली क्षेत्र स्थित पीतांबरा इंक्लेव के एक फ्लैट में हत्या कर दी गई। उसके सिर पर हथौड़े से प्रहार किया गया था। मौके से रुपये भी गायब थे।
विज्ञापन

कोतवाली के नई बस्ती के गोड़ुआ मुहल्ला निवासी बलवीर प्रजापति (53) सरकारी ठेकेदार थे। शनिवार की सुबह वे घर से फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए 15 लाख रुपये लेकर निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस परिजनों के साथ पीतांबरा इंक्लेव में बिकने वाले फ्लैट पर पहुंची। फ्लैट का ताला लगा हुआ था। पूछताछ के बाद पुलिस ने ताला तुड़वाया। अंदर किचिन के पास खून से लथपथ हालत में बलवीर का शव पड़ा था। हथौड़े से उनकी हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें