फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्राएं निकालीं, युवाओं में दिखा जोश

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर झांसी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व अन्य संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
राष्ट्रभक्त जन मन गण संस्था के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ विधायक रवि शर्मा ने किया। अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में युवा हाथों में तिरंगे झंडे थामकर वंदेमातरम के स्वर गुंजायमान करते हुए चल रहे थे। डीजे से देश भक्ति के गीतों की स्वर लहरियां गूंज रहीं थीं।
विज्ञापन


जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई यात्रा किले के मुख्य द्वार पर पहुंचकर समाप्त हुई। तदुपरांत, रानी लक्ष्मीबाई पार्क में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मन्नी सरदार के साथ शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस मौके पर प्रताप सिंह, नीरज गुर्जर, नीरज कुशवाहा, अनुज त्रिपाठी, नरेश कश्यप, छोटू कुशवाहा, पुरुकेश अमरया, आकाश, हरीश, यश, अनिल, शिवम आदि मौजूद रहे।

उधर, गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में अंदर ओरछा गेट से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका संस्थान के जिलाध्यक्ष साहिल खान ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंची। यात्रा के साथ चल रही गुलाम गौस खां की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान मुख्य अतिथि रिजवाइन राइन ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर हसीन अंसारी, अरशद अली, आशु अली, इरफान कुरैशी, कल्ला कुरैशी, मुकर्रम खान, रहीम खान, रोहित, आदिल, शाकीर कुरैशी, नईम कुरैश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें