फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिला ठेकेदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार स्थित रेलवे लाइन पर राजपूत कॉलोनी निवासी एक ठेकेदार का शव मिला। सूचना पाकर मौैके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। परिजन भी इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार करते रहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद अंतर्गत शिवाजी नगर के राजपूत कॉलोनी निवासी संतोष कुमार (42) ठेकेदार थे। बुधवार शाम को वह किसी काम को निपटाने की कहकर घर से निकले थे। इसके बाद लौटकर घर नहीं आए। देर रात घर न लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह सीपरी बाजार पुलिस को सूचना मिली कि झांसी- दिल्ली रेलमार्ग पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लिया।
मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त संतोष के रूप में की। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी उनकी शिनाख्त की। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजन भी हादसे को लेकर कुछ नहीं बता सके। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टयता मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। परिजन भी कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें