फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ठेका 53 फीसदी अधिक दर पर उठा, आतिशबाजी के दाम बढ़ने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दिवाली पर शिल्प मेला मैदान में लगने वाले पटाखा बाजार का ठेका इस बार पिछले साल के मुकाबले 53 फीसदी अधिक दर पर उठा है। बुधवार को वित्तीय निविदा खुलने के बाद 23.05 लाख रुपये (जीएसटी सहित) की सबसे अधिक बोली लगाने वाली फर्म को झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने ठेका आवंटित कर दिया। पिछले साल यही ठेका करीब 15 लाख रुपये में उठा था। ठेका महंगा होने से इस बार पटाखों की कीमतें बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण ने अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पटाखा बाजार लगाने के लिए निविदा जारी की थी। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि तीन नवंबर निर्धारित की गई थी। तय समय में 10 फर्मों ने निविदा डाली थी। मंगलवार को तकनीकी निविदाएं खोली गईं, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अगले दिन वित्तीय निविदा खोलने के बाद अतुल ग्राम विकास संस्थान को सबसे अधिक बोली के आधार पर ठेका आवंटित कर दिया गया।
शिल्प मेला मैदान में कल से लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें
शिल्प मेला मैदान में छह से आठ नवंबर तक आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी। बाजार शुरू करने से पहले ठेका लेने वाली फर्म को अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा ग्राहकों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी करनी होगी।
विज्ञापन


दुकानों का किराया बढ़ने से महंगे हो सकते हैं पटाखे
ठेके की रकम बढ़ने का असर पटाखा दुकानों के किराये पर भी पड़ सकता है। ठेका लेने वाली फर्म दुकानदारों से अधिक किराया वसूल सकती है। ऐसे में दुकानदार भी बढ़े हुए खर्च की भरपाई के लिए पटाखों की कीमतें बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें