फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर उठीं शराब की 46 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को विकास भवन सभागार में शराब की दुकानों का आवंटन हुआ। अफसरों की देखरेख में ई-लॉटरी प्रक्रिया के तहत कुल 47 दुकानें आवंटित हुई। इनमें 46 शराब की हैं। बकाया 49 दुकानों के लिए अगले माह ई-लॉटरी प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

शनिवार को शराब की 96 दुकानों के लिए ई-लॉटरी आवंटित प्रक्रिया की गई। इसी बीच देसी शराब की 24, अंग्रेजी की 15, बीयर की 5, भांग की एक और सीपरी बाजार के दो मॉडल शॉप का आवंटन हुआ। बकाया 49 दुकानों का आवंटन नहीं हो सका। अपर जिलाधिकारी वित्त रामअक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास की देखरेख ई-लॉटरी प्रक्रिया हुई। जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद गोयल ने बताया कि दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ हुई है। बकाया दुकानों के लिए जल्द ही तारीख तय कर आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें