फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खड़े डंपर में कंटेनर ने टक्कर मारी, चालक की गई जान

Sun, 27 Apr 2025 01:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की दोपहर में सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे एक डंपर देदर रिसोर्ट के सामने सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इसी दरम्यान कानपुर की ओर से आ रहे मूंगफली के बाेरों से भरे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक कंटेनर में ही फंस गया। यह देखकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। चालक की पहचान पूंछ थाना इलाके के ग्राम सिकंदरा निवासी विनोद प्रजापति (55) के रूप में की गई है। कंटेनर चालक कानपुर से मूंगफली लादकर झांसी ला रहा था। रास्ते में वह कुछ समय के लिए अपने गांव सिकंदरा में भी रुका था। वहां घर से खाना खाकर वह झांसी के लिए निकला था। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें