फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बढ़ी 22 मेगावाट खपत, बिजलीघर ओवरलोड, ओवरलोड के चलते सर्किट बंदकर करनी पड़ी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। शहर में तापमान बढ़ने से बिजली की मांग भी 22 मेगावाट तक बढ़ गई है। खपत ज्यादा और आपूर्ति कम होने के कारण हर दिन लोगों को घंटों बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। न्यू गल्ला मंडी, नंदनपुरा, सीपरी, मेडिकल उपकेंद्र की लाइन में फॉल्ट के चलते बुधवार-बृहस्पतिवार की रात बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में हजारों की संख्या में लोग परेशान रहे। रात से गुल रही बिजली सुबह ही मिल सकी।

पिछले पांच दिनों से शहर में तापमान बढ़ने से एक बार फिर बिजली संकट गहराने लगा है। स्थिति यह है वोल्टेज 33 केवी से घटकर 31 केवी तक डाउन हो रहा है। ऐसे में केबलों में फॉल्ट और ट्रांसफार्मर के खराब होने के मामले बढ़ गए हैं। नंदपुरा अंतर्गत बिहारीपुरा एरिया में केबल में आग लगने से यह क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बुधवार की रात कई घंटे तक गुल रही। न्यू गल्ला मंडी एरिया में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात 12.30 बजे 33 केवी लाइन के केबल बॉक्स में आग लग गई। इसके चलते क्षेत्र की बिजली सुबह छह बजे तक ठप रही। मुहल्लों में रात को बिजली न रहने से उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे। इसके साथ ही मेडिकल उपकेंद्र की बिजली भी रात में फॉल्ट के चलते गुल रही। इसके अलावा, ओवरलोड के चलते शहर के नंदनपुरा, सूती मिल, जेल चौराहा, रानीमहल की बिजली आती-जाती रही। गर्मी में उपभोक्ता बिजली को लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन




पांच दिनों में शहर में यूं बढ़ा लोड

दिन खपत

7 जून 209.8 मेगावाट

8 जून 227.2 मेगावाट

9 जून 229.42 मेगावाट

10 जून 235.29 मेगावाट

11 जून 232.68 मेगावाट

रेलवे लाइन पर खुदाई कार्य से क्षतिग्रस्त हुई 33 केवी लाइन, सीपरी बाजार उपकेंद्र पर आपूर्ति ठप

बल्लमपुरा एरिया में रेलवे ट्रैक के नीचे से निकली 33 केवी लाइन खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सीपरी बाजार उपकेंद्र की आपूर्ति बृहस्पतिवार की दोपहर 3.30 बजे से ठप हो गई। उपकेंद्र से जुड़े पूरे इलाकों में आपूर्ति दोपहर से रात तक गुल रही। मौके पर पहुंचे एसडीओ मोहम्मद मेहताब व अवर अभियंता राजकुमार ने फॉल्ट खोजा। यहां केबल क्षतिग्रस्त निकली। सुधार कार्य शुरू कराया गया, जो देर रात तक जारी रहा। आपूर्ति न आने से डेढ़ दर्जन मुहल्लों की करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित रही।

नगरा जेई को जारी की गई चेतावनी

नगरा क्षेत्र में केबल जलने के साथ ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले तीन दिन बिजली की आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में यहां बिहारीपुरा, गरिया फाटक, महाराजपुरा व विलेश्वरपुरा क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान रहे। प्रभावित आपूर्ति को लेकर अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने अवर अभियंता को चेतावनी जारी करते हुए बिजली आपूर्ति में सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




बॉक्स में -



11 दिन में खराब हुए जिले में 76 ट्रांसफार्मर



क्षमता खराब हुए ट्रांसफार्मर



10 केवी 19



16 केवी 04



25 केवी 40



63 केवी 10



400 केवी 03



वर्जन -



- शहर में ओवरलोड के चलते बिजलीघरों की 33 केवी लाइनों में फॉल्ट की समस्या आ रही है। लो-वोल्टेज के चलते लाइनें चल पाना मुश्किल हो रहा है। सुधार कार्य कराया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि बिजली आपूर्ति सुचारू रहे। - चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें