फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अंतिम मरीज को देखने तक ओपीडी में बैठेंगे कंसल्टेंट

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एमडी और एमएस में प्रवेश लेने के लिए आए छात्रों को फॉर्म भरने के बारे में गाइड
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अब कंसल्टेंट को अंतिम मरीज को देखने तक मौजूद रहना होगा। ओपीडी के जूनियर डॉक्टरों के भरोसे छोड़कर कंसल्टेंट नहीं जा सकेंगे। शासन की सख्ती के बाद प्राचार्य ने बृहस्पतिवार को सभी विभागाध्यक्षों को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके तहत करीब 130 कंसल्टेंट को तय समय पर ओपीडी में पहुंचना होगा। उनकी उपस्थिति की निगरानी अस्पताल मैनेजर करेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का निर्धारित समय सुबह आठ बजे है, लेकिन पीजी (एमडी और एमएस) की कक्षाओं के चलते कंसल्टेंट के पहुंचने का समय अलग-अलग रखा गया है। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को पीजी की कक्षाएं सुबह आठ से 9:30 बजे तक लगती हैं। ऐसे में इन तीन दिनों में संबंधित कंसल्टेंट को सुबह 9:30 बजे तक ओपीडी में पहुंचना होगा। वहीं, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह 8:30 बजे तक ओपीडी में बैठना अनिवार्य होगा।
दरअसल, जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को डॉक्टरों के देरी से पहुंचने का मामला सामने आने के बाद शासन ने सख्ती दिखाई है। महानिदेशक (डीजी) ने सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने विभागाध्यक्षों को कंसल्टेंट की नियमित उपस्थिति और अंतिम मरीज तक ओपीडी में मौजूदगी सुनिश्चित कराने को कहा है। यदि किसी मरीज या तीमारदार ने ओपीडी में मरीजों के मौजूद होने के बावजूद कंसल्टेंट के नहीं मिलने की शिकायत की तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सोमवार से अस्पताल मैनेजर समय-समय पर ओपीडी का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान यदि कोई कंसल्टेंट निर्धारित समय पर मौजूद नहीं मिलता है या अंतिम मरीज को देखने से पहले ओपीडी छोड़ देता है तो उससे जवाब तलब किया जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



समय से ओपीडी में नहीं पहुंचने वाले चार डॉक्टरों से जवाब तलब
डीजी ने एसआईसी से मांगा जवाब, शुक्रवार को भेजी जाएगी कार्रवाई की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों के समय से नहीं पहुंचने के मामले में शासन ने सख्ती दिखाई है। महानिदेशक (डीजी) ने अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) से स्पष्टीकरण तलब करते हुए संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पर एसआईसी ने चार डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शुक्रवार को डॉक्टरों के जवाब मिलने के बाद विस्तृत रिपोर्ट डीजी को भेजी जाएगी।
दरअसल, बुधवार को पंचवटी निवासी एक व्यक्ति अंगूठे में गंभीर चोट लगने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था। वह हड्डी रोग, सर्जरी और रेस्पिरेटरी विभाग की ओपीडी में गया, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। यही नहीं, कुछ अधिकारी भी निर्धारित समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद डीजी ने एसआईसी को पत्र भेजकर पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा।

इन डॉक्टरों को नोटिस जारी
एसआईसी डॉ. आरके सक्सेना ने ओपीडी में समय से उपस्थित नहीं होने पर डॉ. राजीव भदौरिया, डॉ. केके मिश्रा, डॉ. तनवीर और डॉ. डीएस गुप्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें