फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डिफेंस कॉरिडोर निर्माण तेज, जल्द होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरच। विधायक जवाहरलाल राजपूत ने रविवार को एरच स्थित डिफेंस कॉरिडोर में बीडीएल कंपनी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि 450 एकड़ में 28 इमारतों का निर्माण हो रहा है। इनमें प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाउस और विद्युत सब स्टेशन जैसे कक्ष शामिल हैं। अधिकांश कार्य अगले माह तक पूरा होने की संभावना है, जिसके बाद कॉरिडोर का जल्द शुभारंभ होगा। यहां मिसाइल के कलपुर्जों का उत्पादन और टेस्टिंग होगी, जिन्हें हैदराबाद भेजा जाएगा। विधायक ने बिजली और पानी की आपूर्ति की जानकारी ली, तथा संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। राजपूत ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और विकास होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जयचंद्र राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित चौरसिया, प्रवीण बुधौलिया, राहुल झा, अमित बुधौलिया, नीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें