झांसी। जलसंस्थान ने बुधवार को पानी का बिल नहीं भरने वाले सात उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इन लोगों पर 2,27,399 रुपये का बकाया था। इसके अलावा जलकर शिविर में बकायेदारों ने 70,265 रुपये जमा कराए। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया बकायेदारों को बिल जमा कराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। बिल भुगतान न करने वालों जल कनेक्शन काटे जाएंगे। संवाद
-आज सात घंटे गुल रहेगी बिजली
झांसी। बिजली विभाग द्वारा महानगर में विद्युत तार बदलने और पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते आज उन्नावगेट, आईटीआई और ईसाई टोला फीडर से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्नाव गेट सब स्टेशन क्षेत्र के ऋषि कुंज, भांडेरी गेट, सरांय, सिजरिया कॉलोनी, भेरो खिड़की, सीपरी सब स्टेशन क्षेत्र के मसीहागंज, नानकगंज, प्रेमगंज, सीपरी बाजार और नगरा सब स्टेशन क्षेत्र के गरिया फाटक, तलैया मोहल्ला, प्रेमनगर, नूर नगर में सात घंटे बिजली नहीं आएगी। संवाद