फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी मायके से नहीं आई तो ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ा युवक

Thu, 22 Feb 2024 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को कलक्ट्रेट के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़कर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बिजली बंद कराकर युवक को उतारने का प्रयास किया। युवक का कहना था कि जब तक उसकी पत्नी मायके से नहीं आती वह नहीं उतरेगा। पुलिस ने काफी समझा बुझाकर युवक को नीचे उतारा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़े मऊरानीपुर निवासी युवक दिनेश ने बताया कि उसकी पत्नी मायके में है। जब वह उसे लेने गया तो ससुराल के लोगों ने मारपीट कर दी। इसके बाद पुलिस ने ट्रांसफाॅर्मर की बिजली बंद कराई और युवक को नीचे उतरने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट विधेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को समझाकर नीचे उतरवाया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। नवाबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराने पर पता चला है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें