फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा के खिलाफ कांग्रेजजनों का फूटा आक्रोश, बनाई मानव श्रृंखला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए। मंगलवार को पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने इलाइट चौराहा पहुंचकर मानव श्रृंखला बनाई। कांग्रेस नेताओं ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमाकर्ताओं के पैसे वापस कराने की मांग की है। यहां से कार्यकर्ता नवाबाद थाने पहुंचे और कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि सहारा समूह एवं पर्ल समूह ने निवेशकों के करोड़ों रुपये का भुगतान करने में आनाकानी कर रहा है। इससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक परेशान हैं। इन लोगों ने अपना पेट काटकर इनकी योजनाओं में पैसा जमा किया। कांग्रेस नेताओं ने निवेशकों की जमा पूंजी वापस कराने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा जब इन कंपनियों के रकम लौटाने की बारी आई तब कंपनियां टालमटोल कर रही हैं। प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र रेजा, शंभू सेन, जितेंद्र भदौरिया, मजहर अली, मीना आर्या, शफीक अहमद, मुन्ना, मनीष रायकवार, सचिन श्रीवास, हैदर अली, अमित चक्रवर्ती, शाहिद मंसूरी, नफीस मकरानी, आनंद सोनी, आरिफ मंसूरी, वीरेंद्र पाल, संजीव गुप्ता, अमित नीरज, मनोज कुमार, नीरज शर्मा, मुन्ना बाबू, वीरेंद्र पाल समेत दर्जनों उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें