फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस दफ्तर में आई रौनक

Tue, 17 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
congress, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए। यहां पर  कार्यकर्ताओं ने इत्मीनान से चुनावी चर्चा की और हरी मटर खाकर समय व्यतीत किया।
विज्ञापन

चुनाव की घोषणा होने के बाद से समाजवादी पार्टी से गठबंधन के कयासों के बीच कांग्रेस सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची तैयार करने में जुटी रही। पार्टी विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रही है, शायद इसीलिए प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ कि कांग्रेस कमेटी ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची फाइनल की। इसके बाद सूची नई दिल्ली भेजी गई और केंद्र की स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजी गई, जहां सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर विचार विमर्श किया गया और प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अशोक गहलोत ने सभी नामों पर विचार विमर्श के बाद सूची में भेजे गए तीन- तीन नामों में से प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। एक- दो दिन में सूची का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि, समाजवादी पार्टी से गठबंधन की चर्चाओं पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ रही और पूर्व केंद्रीय मंत्री उनसे मुखातिब रहे। इस दौरान अन्य राजनीतिक दलों के पास जीत का क्या आधार है, इस पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें