फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बार में सियासी बहस के बाद कांग्रेस समर्थकों ने भाजपाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद इलाके में बार के अंदर चुनावी हार-जीत को लेकर कांग्रेस समर्थक युवकों ने भाजपाई को लात-घूंसों से जमकर पीटा। बार के बाहर घसीटकर उसका चेहरा जूतों से मसला। युवकों की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के खोड़न निवासी विशाल यादव बृहस्पतिवार शाम नवाबाद के अशोक तिराहा स्थित एक बार में बैठा था। विशाल के मुताबिक अपने दोस्त से फोन पर बात करते समय उसने कहा कि फिर से भाजपा ही चुनाव जीतेगी। बगल की टेबल पर बैठे तीन युवक इस बात को लेकर उससे विवाद करने लगे। उनमें से एक ने कहा चार जून को कांग्रेस जीतेगी। इसी बात को लेकर बहस होने लगी। तीनों आरोपी मिलकर विशाल को बार से बाहर घसीट लाए। बार के बाहर ही सड़क पर गिराकर उसे लात-घूंसों से मारने लगे। उसे उठाकर नीचे जमीन पर पटक दिया। चेहरे पर जूता रखकर उसे मसल दिया। इसके बाद काले रंग की कार से भाग निकले। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल विशाल के मुताबिक परिवार में सिर्फ मां एवं बहन हैं जबकि जीजा पुलिस विभाग में हैं। वह ड्यूटी में गए हैं। उनके वापस आने पर वह आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने नवाबाद थाने जाएगा। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें