फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी अग्निकांड:  मेडिकल कॉलेज पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले- जांच में हो रही लीपापोती

Sun, 24 Nov 2024 04:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को झांसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच में लीपापोती हो रही है, जबकि हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री की आवभगत में चूना डाला जा रहा है। 
 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में 15 नवंबर को हुए अग्निकांड के बाद रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय झांसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच में लीपापोती हो रही है, जबकि हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री की आवभगत में चूना डाला जा रहा है। 

विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू का जायजा लेने के बाद कहा कि जरूरत से ज्यादा शिशु भर्ती होने की वजह से ओवरलोड के चलते घटना हुई है। घटना के बाद आज नौवां दिन है और किसी की भी जिम्मेदारी तय नहीं हो पाई है। सरकार मेडिकल कॉलेज में नियमित प्राचार्य तक तैनात नहीं कर पाई है। कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने अमेठी के गौरीगंज का अस्पताल सील करवा दिया था, लेकिन झांसी में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

अजय राय ने चेताया कि कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रदर्शन करेगी। यूपी के संभल में हो रहे बवाल पर कहा सरकार इसको रोक नहीं पा रही है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार फेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें