भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा व अन्य विपक्षी दल समाज और देश विरोधी राजनीति कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि, कानून मुसलमान या अन्य किसी किसी का विरोधी नहीं है। कांग्रेस नंबर एक की झूठी पार्टी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि नागरिकता कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा, इसके लिए भाजपा 6 से 15 जनवरी तक विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत भाजपा प्रदेश के अपने सभी प्रांतों में 6 रैलियां करेगी। हर जिले में सभाएं होंगी। नुक्कड़ सभाओं के जरिये भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।