फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने किया मौन व्रत

विज्ञापन
कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में धरने पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने मौन व्रत रखा। शनिवार को कचहरी चौराहा स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चार-चार लोगों की श्रृंखला में मौन प्रतिवाद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। प्रथम चरण में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव राहुल राय, राजेंद्र रेजा, सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मनीराम कुशवाहा ने मौन व्रत किया।
विज्ञापन

दूसरे चरण में प्रिंस कटिहार, गिरजा शंकर राय, विनोद वर्मा, अनिल कुशवाहा व तीसरे चरण में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष मुन्नी देवी अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नीता अग्रवाल ने मौत व्रत किया।
चौथे चरण में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुणाल सूरी, आमोद जैन, शिव कुमार खटीक व पांचवे चरण में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नफीस मकरानी, अजहर खान, अभिषेक प्रताप सिंह, एमीजान मकरानी ने व्रत कर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें