अमर उजाला के 30 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर 'सरकार' ने ही ठग लिया किसानों को!’ के जरिये किसानों की पीड़ा उठाई गई है, जिसमें बताया गया है कि जिले के सवा चार सौ किसानों ने एक साल पहले मूंगफली व उड़द की बिक्री सरकारी खरीद केंद्रों पर की थी, लेकिन इसका भुगतान आज तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
किसानों के सवा दो करोड़ रुपए फंसे हुए हैं। अमर उजाला की इस खबर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया है। खबर के जरिये प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि ‘क्या यही है आपका किसान हित?’