फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पक्ष में हर जगह बन रहा माहौल: अरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि केंद्र सरकार से जनता का भ्रम पूरी तरह टूट चुका है।
विज्ञापन


यही कारण है कि हर जगह कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आ रहे हैं और हर जगह माहौल बन रहा है। सोमवार की शाम वह रेलवे स्टेशन के पत्रकारों से बात कर रहे थे। यहां से वह ओरछा के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने नगर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बुंदेलखंड के लिए पैकेज दिया था, मगर वह एमपी के हिस्से को नहीं मिल सका। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार में फैला भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। कांग्रेस बुंदेलखंड के विकास के लिए हर समय समर्पित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड का किसान मर रहा है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री को विदेशी दौरों से फुर्सत नहीं हैं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, बलवान सिंह यादव, नवीन साहू, मुरारी लाल गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें