फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चाय पीते समय हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। थाना पूंछ क्षेत्र के ग्राम मंडोरा निवासी 55 वर्षीय सरजू पुत्र ग्यासी की बृहस्पतिवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ के सामने चाय की दुकान पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

मृतक के पुत्र धनसिंह ने बताया कि उसके पिता सरजू को पिछले दो-तीन दिनों से सीने में दर्द की शिकायत थी। वह दवा भी ले रहे थे। बृहस्पतिवार को वह पिता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ लेकर आया था। करीब 12 बजे डॉक्टर को दिखाने के बाद पिता ने दवा भी ले ली थी। इसके बाद वह अस्पताल के सामने स्थित जितेंद्र साहू की चाय की दुकान पर चाय पीने बैठ गए। दुकानदार जितेंद्र के अनुसार सरजू ने चाय के केवल दो घूंट ही पीए थे, इसी बीच उनकी नाक से खून निकलने लगा और वह कुर्सी से नीचे गिर पड़े। उन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉ. जिया जफर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रूप से मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरजू अपने पीछे तीन पुत्र मंगल, महेश और धनसिंह छोड़ गए हैं। उनकी दो पुत्रियां बसंती और जमुना का विवाह हो चुका है। सरजू की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें