फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आग में झुलसी महिला की हालत में सुधार नहीं, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार के सिमरधा गांव में शुक्रवार देर-शाम डीजल छिड़कर खुद को आग के हवाले करने वाली राजकुमारी की हालत में शनिवार को भी सुधार नहीं हुआ। उसे बर्न वार्ड में भर्ती रखा गया है। उसकी हालत पर डॉक्टर निगरानी रख रहे हैं। उधर, पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीपरी बाजार पुलिस ने राजकुमारी के पति छोटे लाल की तहरीर पर गांव के ही राजकुमार यादव, बब्बू यादव, सियाराम, दिनेश, बनमाली, जगन्नाथ, दीपक, अनिल, पूजा, जया, भगवती, सोमवती एवं राज समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओें में प्राथमिकी दर्ज की थी। राजकुमारी के आग लगाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगन्नाथ अहिरवार, अनिल अहिरवार, सियाराम, दिनेश और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। शुक्रवार शाम राजकुमारी का पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत हुए मकान को बनवाने को लेकर गांव के लोगों से विवाद हो गया था। राजकुमारी जमीन को अपना बता रही थी जबकि गांव के लोग इसे सरकारी जमीन बता रहे थे। विवाद के बाद ही राजकुमारी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि अन्य आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें