फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 1.50 करोड़ की सोना ठगी मामले में फंसा पेंच, मां ने कहा बेटा नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार के अंबिका ज्वेलर्स के 1.50 करोड़ रुपये की सोना ठगी मामले में पेच फंस गया। ज्वैलर्स की मां मीना सोनी ने डीआईजी के सामने पेश होकर पूरे मामले की नए सिरे से जांच कराने की मांग की। तीन दिन पहले सामने आए इस मामले ने सराफा कारोबारियों के बीच हलचल पैदा कर दी है। डीआईजी केशव चौधरी ने मामले साक्ष्य तलब किए हैं।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी मीना सोनी का कहना है कि पति सुशील की मृत्यु कोविड से हो गई थी। उस दौरान उनका बेटा आशीष नाबालिग है। कुछ लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। आवास विकास कॉलोनी निवासी एमके श्रीवास्तव की शिकायत की सीपरी बाजार पुलिस कई बार जांच कर चुकी लेकिन आरोप सही नहीं निकले। इस संबंध में कोर्ट में मामला भी दाखिल किया गया। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब परिवाद के तौर पर यह मामला दर्ज है। कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद सीपरी बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीपरी बाजार थाने में तैनात एक दरोगा ने फोन पर उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने सीपरी बाजार पुलिस की भूमिका भी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें