फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मॉडल के रूप में विकसित होगा लोहरगांव गो आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। बेतवा नदी के किनारे स्थित लोहरगांव गो आश्रय स्थल को अब मॉडल गो आश्रय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डा. आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में मंडल स्तर पर माॅडल गोशाला का चयन किया जाना था, जिसमें झांसी मंडल में लोहरगांव गो आश्रय स्थल को चिह्नित किया गया है। इस गोशाला में मानक के अनुसार वर्तमान में 300 से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। मॉडल गोशाला बनने पर इसमें सीएनजी प्लांट, बायोगैस संयंत्र व गोबर से पेंट बनाने की यूनिट भी स्थापित की जाएगी। इन इकाइयों से न केवल गोशाला को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, बल्कि ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। यह परियोजना पशुपालन विभाग द्वारा संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें