फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो- दो हजार रुपये लेकर कंपनी मैनेजर रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। युवाओं को काम के बदले हर सप्ताह चार हजार रुपये का आश्वासन देने वाली कंपनी का मैनेजर पंजीयन के नाम पर उनके दो- दो हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित युवाओं ने मामले की शिकायत नवाबाद थाना पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम नवाबाद थाना में शिकायत करते हुए नेहा, मंदसा, रुखसार, मुमताज, सहजल, तंजीम आदि युवक- युवतियों ने बताया कि उनको पता लगा कि 48 चैंबर के एक कमरे में खुले एक बुक सेंटर में युवाओं को नौकरी दी जा रही है। यहां पर मिले मैनेजर सोनू ने उनको ये कहकर नौकरी दी थी कि सौ पेज लिखने पर (दिव्यांगों की भाषा) पर चार हजार रुपये हर हफ्ते दिए जाएंगे। इन पेजों की किताब बनाई जाएंगी जो दिव्यांगों के पढ़ने के काम आएगी। बदले में प्रत्येक युवा से दो- दो हजार रुपये पंजीयन के नाम पर जमा कराए गए। शुक्रवार को वे सब पेज जमा करने आए थे। पेज तो जमा कर लिए गए, लेकिन उनको रुपये देने से इंकार कर दिया गया। इस पर युवा भड़क गए। मौका पाकर मैनेजर रफूचक्कर हो गया। पुलिस अब मैनेजर की तलाश कर रही है।
ट्रक चालक की मौत
झांसी। मोंठ के निकट दूसरे खड़े वाहन में टक्कर मारने पर एक ट्रक चालक की मौत हो गई। कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी अनवार अहमद (35) ट्रक चालक थे। वे बृहस्पतिवार की शाम ट्रक लेकर झांसी से उरई जा रहे थे। मोंठ के निकट झपकी आने पर उनका ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें