फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मूंगफली की खरीद में कंपनियों ने की गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने सहकारिता मंत्री से मुलाकात कर मूंगफली की खरीद में की गई गड़बडियों की शिकायत की है। उन्होंने किसानों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि झांसी में बड़ी-बड़ी कंपनियां किसानों से मूंगफली न खरीदकर व्यापारियों से खरीद रही हैं। इसकी जांच कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर को दिए पत्र में गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने बताया कि झांसी में इस वर्ष खरीफ फसल में किसानों द्वारा मूंगफली की पैदावार बहुतायत में की गई है। भारत सरकार की नेफेड/एनसीसीएफ के माध्यम से दलहन एवं तिलहन की खरीद प्रदेश की यूपीएसएस/पीसीएफ/पीसीयू जैफेड संस्थाओं द्वारा की जाती है। केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। बाजार में भाव कम होने के कारण छोटे-छोटे किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिलने पर अपनी उपज को औने-पौने दाम में बेचा गया है। किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों के बजाय बाजार में बेचने पर 2000-2500 प्रति क्विंटल का नुकसान भी हुआ है। क्रय केंद्र बिलंव से खुलने के कारण किसानों की उपज की खरीद नहीं हो पाई और किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल पाया।
आरोपों के आधार पर सहकारिता मंत्री को बताया कि केंद्र प्रभारियों द्वारा व्यापारियों से लगातार खरीद की गई। केंद्र प्रभारियों द्वारा यह कहकर किसान से खरीदा गया था कि ऊपर भी पैसा देना पड़ता है, जिसके लिए प्रति क्विंटल 1000 से 1500 रुपये वसूला गया। जो किसान पैसे नहीं देता उसकी मूंगफली मानक के अनुसार न होने का बहाना बनाकर उसे वापस कर दिया गया। उन्होंने सहकारिता मंत्री को पत्र सौंपते हुए झांसी में मूंगफली की खरीद में गड़बड़ी की जांच एवं बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा किसानों से न खरीद कर व्यापारियों से खरीद किए जाने की जांच कराने का अनुरोध किया। दोषी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें