फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर: पांच हजार से अधिक ई वे बिल किए स्कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वाणिज्य कर विभाग टैक्स चोरी रोकने के लिए ई वे बिल को स्कैन कर उनकी लगातार जांच कर रहा है। पिछले पांच महीने में पांच हजार वाहनों के बिल स्कैन किए गए, जिसमें 50 से अधिक मामलों में बिल का दोबारा प्रयोग पकड़ा गया। संबंधित फर्मों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

वाहन से एक स्थान से दूसरे स्थान पर माल ले जाने के लिए ई वे बिल आवश्यक है। ऑनलाइन निकलने वाले ई वे बिल का व्यापारी दोबारा प्रयोग नहीं कर सकें, इसके लिए वाणिज्य कर सचल दल वाहनों की चेकिंग के दौरान उनको मोबाइल पर स्कैन कर लेते हैं। ऐसे में अगर ई वे बिल का दोबारा प्रयोग होता है तो वह खामी तुरंत पकड़ में आ जाती है। झांसी जोन के सचल दल अधिकारियों ने अप्रैल से अगस्त तक पांच हजार से अधिक ई वे बिल स्कैन किए, जिनमें 50 से अधिक मामले दोबारा ई वे बिल के प्रयोग के पकड़े गए।
वर्तमान में झांसी जोन के झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा व चित्रकूट जिले में 57088 फर्में पंजीकृत हैं। इनमें झांसी जनपद में 19734 फर्में पंजीकृत हैं। इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर (विशेष अनुसंधान शाखा) एके सिंह ने बताया कि बड़े वाहनों से टैक्स चोरी न हो सके, इसके लिए लगातार प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें